Patna

सब के उजाड़ देल हो चाचा’:नीतीश पर आनंद ने गाया पलटी मार गाना, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

पटना।बिहार में नई सरकार के वजूद में आने पर एक युवक का गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। युवक आनंद राज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर सटायर गीत गाया है। हालांकि वह अक्सर रोमांटिक गाना ही गाया करता है, लेकिन इस बार उसने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। उसके इस गाने को यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

“उलटी पाला मार के… सत्ता के पटिया पलट के… सबके उजाड़ दे ल हो चाचा”

 

चंदौती थाना क्षेत्र के रहने वाले आनंद राज ने बताया कि महागठबंधन की सरकार गिरने और एनडीए की सरकार बनने की घटना को देखने के बाद गीत लिखा और उसे म्यूजिक कॉम्बिनेशन के साथ पिरो कर यूट्यूब पर अपलोड कर दिया, जिसे लोग तेजी से पसंद कर रहे हैं। उसने बताया कि गीत के बोल हैं “उलटी पाला मार के… सत्ता के पटिया पलट के… सबके उजाड़ दे ल हो चाचा”। इस गीत के बोल को लोग समझ भी रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं। यह देख सुनकर अच्छा भी लग रहा है। बिहार की सरकार में इस वर्ष यह एक नई घटना है। इस वजह से लोग इसे पसंद कर रहे हैं। बीते एक सप्ताह से लोगों की नजर नीतीश कुमार पर ही टिकी थी। और जो खेल उनके द्वारा खेला गया उसी पर गीत लिखा गया। इस गीत में मगही और भोजपुरी बोल हैं।

 

आनंद राज बीते कुछ समय से यूट्यूब पर अपने गाए हुए गीत अपलोड कर रहे हैं। इस काम में उन्हें सफलता भी मिल रही है। लोग उनके गीत को पसंद भी कर रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!