Weather UpdatePatna

आज का मौसम;ठंड के साथ बिहार मे कई जगहों पर हुई वर्षा, बढ़ेगी कनकनी,छाया रहेगा घना कोहरा

आज का मौसम;बिहार समेत पूरा उत्तर भारत वर्तमान में भीषण ठंड की चपेट में है। शनिवार को राज्य भर में आंशिक बादल छाए रहे। प्रदेश के पश्चिमी भाग में कई जगह पर पिछले 24 घंटे में हल्की वर्षा रिकार्ड की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

राज्य में सबसे ज्यादा 23.2 मिलीमीटर वर्षा गया के शेरघाटी में हुई। मौसम विज्ञानियों की मानें तो रविवार को राज्य के पश्चिमी भाग में हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, रविवार को पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दो दिनों के बाद आसमान साफ होगा। इसके साथ तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। वर्तमान में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आ रही है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने पर वातावरण में कनकनी भी बढ़ जाएगी।

शाम ढलते ही बाजारों में सन्नाटा
राजधानी में आज दिनभर कोहरा छाया रहा। आजकल शाम ढलते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। राजधानी का डाक बंगला चौराहा हो या मौर्यालोक परिसर, रात आठ बजे खाली हो जा रहा है। ठंड के कारण घरों के खिड़की-दरवाजे बंद रह रहे हैं। शनिवार को धूप नहीं निकलने के कारण लोगों ने खिड़की भी नहीं खोली।

बच्चों को ठंड से बचाएं
वर्तमान में जिस तरह से ठंड पड़ रही है, उसमें बच्चों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पटना मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डा. राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ऐसे में सुबह-शाम अभिभावकों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। रात में उन्हें अधिक देर तक खुले में न रखें।”

(आज का मौसम,समस्तीपुर का मौसम,दलसिंहसराय का मौसम,
मेरे स्थान पर आज का मौसम,10 दिनों का मौसम,गूगल आज का मौसम क्या है,आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा 2024,आज का मौसम कैसा रहेगा 2024,Google पर आज मौसम क्या है,आज का मौसम कैसा रहेगा,पूसा मौसम विभाग, उजियारपुर का मौसम, समस्तीपुर का मौसम, दलसिंहसराय का मौसम,कल मौसम कैसा रहेगा?,विभूतिपुर का मौसम,मौसम,पूसा का कल मौसम कैसा रहेगा)

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!