Weather Update

आज का मौसम;आज भी छाया रहेगा घना कोहरा,बिहार के उत्तरी भागों में भीषण ठंड की चेतावनी;बूंदाबांदी का अनुमान

आज का मौसम; पटना। Bihar Weather News Today प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 30 जनवरी से तीन फरवरी तक बना रहेगा। वहीं छह फरवरी के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि होगी। मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ तथा बादलों का समूह आगे की ओर बढ़ रहा है।इसके प्रभाव से एक फरवरी को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मंगलवार को पटना समेत अन्य भागों में घना कोहरे व उत्तरी भागों के अधिसंख्य स्थानों पर शीत दिवस को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को फारबिसगंज, फारबिसगंज, अगवानपुर, दरभंगा, जीरादेई, छपरा, मोतिहारी, पूसा में शीत दिवस की स्थिति बनी रही।वहीं, पूर्णिया जिले में बहुत घना कोहरा व पटना समेत अन्य भागों में घना कोहरा छाए रहा। पटना व आसपास इलाकों में तापमान में वृद्धि होने के साथ अन्य दिनों की तुलना में कनकनी का प्रभाव कम रहा है।

 

पटना समेत 26 शहरों के तापमान में वृद्धि

धूप निकलने के साथ ही पटना समेत 26 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री वृद्धि के साथ 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं किशनगंज में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।पटना समेत समेत 28 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 25.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!