Patna

आज का मौसम:जनवरी में ज्यादा नहीं पड़ेगी ठंड, एक-दो दिन कोल्ड डे जैसे हालात होंगे,जाने कब से मौसम बदलेगा 

आज का मौसम;पटना।तीन दिन तक कड़ाके की ठंड के बाद 1 जनवरी की सुबह कुहासे के बाद दिन में धूप खिली। अब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 जनवरी तक राज्य के कई हिस्से में बारिश हाेने की संभावना है। इस दौरान कोहरा कम छाएगा, लेकिन ठंड और कनकनी जारी रहेगी। इसके बाद 10 या 12 जनवरी तक कोहरे के साथ ठंड का प्रभाव रहेगा। लेकिन, दिन में धूप भी खिलेगी। एक-दाे दिन कोल्ड डे जैसे हालात बन सकते हैं। इसके बाद ठंड में कमी आएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आएगा। ऐसे में जनवरी में ज्यादा ठंड नहीं पड़ेगी। 29 से 31 दिसंबर 2023 तक ठंड का पीक रहा, जो गुजर चुका है। बिहार में सबसे अधिक ठंड 31 दिसंबर को दर्ज की गई। अब इस सीजन में इससे अधिक ठंड जनवरी में पड़ने की कम संभावना है। सुबह-शाम कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में धूप खिलने से ठंड से राहत रहेगी। कम ठंड की मुख्य वजह अल नीनो का प्रभाव भी है। लेकिन, जनवरी से मार्च के बीच होने वाली सामान्य बारिश की तुलना में इसबार अधिक होने का पूर्वानुमान है।

 

मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं बनने से यह स्थिति

इस सीजन में अभी तक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति नहीं बनने से कड़ाके की ठंड देर से शुरू हुई। और, जल्द ही कड़ाके की ठंड का असर भी कम हो जाएगा। ऐसी स्थिति इस बार मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने से पड़ी। क्योंकि, जब पश्चिमी विक्षोभ आता है तो उसके प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होती है और वहां से ठंडी पश्चिमी हवा आती है तो अपने साथ ठंड लाती है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहने से बर्फबारी कम हो रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!