Weather UpdatePatna

आज का,मौसम;पूरे बिहार में कोल्ड-डे का अलर्ट:पारा 6 डिग्री तक पहुंचा;9 फ्लाइट्स कैंसिल, 12 लेट

पटना।आज का मौसम।बिहार में पिछले तीन दिनों से कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। आज भी 25 जिलों में कोल्ड-डे का ऑरेंज और 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले कई दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव होने के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। 24 घंटे में प्रदेश के सबसे ठंडे शहर 6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर, बांका और मोतिहारी रहे।वहीं मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिणी बांग्लादेश एवं आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर मौजूद है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हांलाकि मौसम विभाग ने भीषण शीत दिवस को लेकर 25 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें बक्सर औरंगाबाद, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, भभुआ, सारण, वैशाली मुजफ्फरपुर, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज शामिल है।इसके अलावा घने स्तर का कोहरा और शीत दिवस को लेकर 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, बांका और भागलपुर शामिल है।

 

19 शहरों के न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई गिरावट

 

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को पटना सहित 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 12 शहरों का न्यूनतम तापमान बढ़ा है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का 6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा शहर सबौर बांका और मोतिहारी रहा है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सोमवार को 8.3 और औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

 

कुहासे ने रोकी उड़ान… 9 फ्लाइट रद्द, 12 लेट भी रहीं

 

कुहासे की वजह से सोमवार को भी इंडिगो की 8 जोड़ी और स्पाइसजेट की एक जोड़ी फ्लाइट रद्द रही। साथ ही 12 जोड़ी विमान लेट रहे। चालू सीजन में विमान रद्द होने की यह सबसे बड़ी संख्या है। रविवार को 8 जोड़ी विमान रद हुए थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!