Weather UpdatePatna

आज का मौसम;पटना में कोल्ड डे:ठंड से अभी राहत नहीं,5 दिनों तक ऐसी ही स्थिति

आज का,मौसम;पटना.दिन में देर तक कुहासा और धूप नहीं निकलने के साथ सर्द पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहने से बुधवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही। राजधानी पटना समेत राज्य भर में कोल्ड डे जैसे हालात रहे। पटना के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में महज 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

माैसम विज्ञान केंद्र के अनुसार छपरा, फारबिसगंज, सबौर, मोतिहारी, पूसा, बक्सर, अगवानपुर, कैमूर एवं जीरादेई में सीवियर कोल्ड डे रहा। बुधवार को राज्य भर में फारबिसगंज सबसे सर्द रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस नवादा में रहा।

 

फारबिसगंज सबसे सर्द, यहां तापमान 6 डिग्री

 

आगे क्या -अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के तापमान में कोई वृद्धि नहीं होने की संभावना है। जबकि 18 से 21 जनवरी तक राज्य के कई जिलों में कोल्ड डे होने की संभावना है। वहीं 18 को राज्य के एक या दो स्थानों में, 19 को पूर्व एवं मध्य भागों में घना कुहासा, 20 व 21 को भी घने कुहासे की आशंका है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!