sportsDalsinghsarai

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में सुरेंद्र यादव की स्मृति में तीन दिवसीय फुटबाल मैच का शुभारंभ

दलसिंहसराय।जनवादी नौजवान सभा Dyfi दलसिंहसराय अंचल कमेटी द्वारा शहिद साथी सुरेंद्र प्रसाद यादव की स्मृति में तीन दिवसीय फुटबाल मैच का शुभारंभ आरबी कॉलेज मैदान में किया गया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन विभूतिपुर के विधायक कामरेड अजय कुमार ने किया l इस अवसर पर झंडा तोलन Dyfi के जिला अध्यक्ष महेश कुमार ने किया l

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उपस्थित खिलाड़ियों दर्शकों एवं आयोजकों को संबोधित करते हुए विधायक कां अजय कुमार ने कहा की साथी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने दलसिंहसराय में आम गरीबों को न्याय दिलाने के लिए उसका हक अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए उनके शहादत को हम सलाम करते हैं और उनके अधूरे काम को पूरा करने का संकल्प लेते हैं.

दलसिंहसराय में फुटबॉल प्रेमी लोगों की अच्छी तादाद है यही वजह है कि यहां कई फुटबॉल क्लब आज भी चल रहे हैं और खास बात यह है की लड़कियां भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है फुटबॉल को जिंदा रखने के लिए जो भी खेल की गतिविधि चलती है उसकी हम प्रशंसा करते हैं और इस परंपरा को बनाए रखना की जरूरत है । इस टूर्नामेंट के रेफरी की भूमिका में मुन्ना मुस्ताक , गोविंद कुमार , संदीप कुमार थे

इस अवसर पर Dyfi के जिला सचिव उमेश शर्मा अंचल सचिव कुंदन पासवान कृष्णमूर्ति अंचल अध्यक्ष राहुल कुमार कुंदन कुमार अर्जुन राय रविशंकर कुमार अखिलेश राय शंकर झा जनवादी महिला समिति के राज्य सचिव नीलम देवी माकपा नेता विधान चंद्र अरविंद राय , अरुण ठाकुर सुधीर साह अतिथियों का स्वागत आर बी कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय झा ने किया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!