Patna

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए उठने,जागने और आगे बढ़ने का संदेश,अब मुखिया फैलाएगें जागरुकता

पटना।सीतामढ़ी।फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को जब युवा दिवस का साथ मिल जाए तो कार्यक्रम को और जोश मिल जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा मुखिया उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला। जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार यादव ने उन्मुखीकरण के दौरान विभिन्न प्रखंड से आए मुखिया प्रतिनिधियों को फाइलेरिया के जोखिम और उसके हानि के बारे में विस्तार से बताया। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

युवा दिवस के अवसर पर डॉ यादव ने स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए इस्तेमाल करने की बात कहते हुए उठने जागने और फाइलेरिया मुक्त सीतामढ़ी बनाने तक जागरुकता फैलाने की बात कही। एक छात्र की भांति मुखिया डॉ रविन्द्र की बातों को ध्यान से सुन रहे थे। बीच बीच में स्वामी विवेकानंद की बातों से सभी जनप्रतिनिधि जोश से भी भर रहे थे। विभिन्न प्रखंडों से आए जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में आगामी 10 फरवरी से होने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभाने की बात कही।

 

फाइलेरिया के बारे में इतनी जानकारी कभी नहीं मिली:

उन्मुखीकरण में शामिल राजमुरादपुर डुमरा के जनप्रतिनिधि संजीव कुमार, रानी सिन्हा जैसे जनप्रतिनिधि फाइलेरिया पर मिली जानकारी और सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम से काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया पर इतनी गहरी औरी सीधी समझ कभी नहीं बनी थी। फाइलेरिया सामाजिक समस्या में सबसे बड़ी समस्या है। हमारा कर्तव्य बनता है कि सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान गांव वासियों को इस पर जागरुक करें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!