Samastipur

Samastipur;सड़क हादसे में एसडीओ की मौत,पत्नी घायल: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर,सड़क जाम

Samastipur;समस्तीपुर शहर के हॉस्पिटल गोलंबर के पास बुधवार शाम ट्रक की ठोकर से एसडीओ की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक सेवानिवृत्त इंजीनियरिंग विभाग के एसडीओ की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख गांव के सुरेश राय 65 के रूप में की गई है।उधर घटना से आक्रोशित हुए लोगों ने शव के साथ समस्तीपुर मुसरीघरारी मुख्य पथ को जाम कर दिया। जाम के कारण शहर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि इस दौरान पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम को समाप्त कराया। वही पुलिस पदाधिकारी को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में बताया गया कि सेवानिवृत्ति एसडीओ सुरेश अपनी पत्नी के साथ बाजार से खरीदारी कर बाइक से वापस घर घुरलख लौट रहे थे। इसी दौरान अस्पताल गोलंबर के पास एक ट्रक ने उन्हें कुचल डाला। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दौरान उनकी पत्नी को भी चोटें आई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित किया।

 

नगर थाना अध्यक्ष ने क्या कहा

 

नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य बताया कि घटना कि सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। शव जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को भी पकड़ कर लिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!