Samastipur;दो लड़कियां ट्रायल के नाम पर कर रही चोरी:,गार्ड ने पकड़ा,पहुंची पुलिस
Samastipur;समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड स्थित एक मॉल में बुधवार देर शाम दो लड़कियां कपड़े की चोरी करती हुंई पकड़ी गई ।दोनों लड़कियां कपड़ा ट्रायल के नाम पर कपड़े के अंदर कपड़ा छुपा कर चोरी कर रही थी। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। दोनों लड़कियां शहर के पंजाबी कॉलोनी की रहने वाली बताई गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि शहर के ताजपुर रोड स्थित मॉल में शहर के ही पंजाबी कॉलोनी की दो लड़कियां कपड़ा खरीदने के बहाने प्रवेश की। दोनों कपड़ा ट्रायल करने के नाम पर कई कपड़ा ले लेकर ट्रायल रूम में जाती थी और बाद में वह निकालकर सीधा माल से बाहर जाने लगी। सेंसर लगे कपड़े को गेट पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया तो दोनों लड़कियां भागने लगी। इसके बाद माल के काटने दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। हालांकि उसके बाद लड़कियों की माल की महिला कर्मियों ने तलाशी ली तो कई कपड़े बरामद किए गए। इस दौरान लड़की दोनों लड़कियों द्वारा जमकर हो हल्ला शुरू कर दिया गया। इसके बाद उसे ट्रायल रूम में ही लोगों ने बंद कर दिया। और मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी। घटना की सूचना पर नगर पुलिस की 112 नंबर टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद दोनों लड़कियों को ट्रायल रूम से बाहर निकल गया ।उधर इस पूरे मामले की जानकारी लड़की के अभिभावकों को भी दी गई। मौके पर पहुंचे
अभिभावकों ने किया बिल पेमेंट
इस दौरान लड़की के परिवार वालों ने भी माल कर्मियों पर लड़कियों के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया। हालांकि काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद दोनों पक्ष ने आपसी सहमति व्यक्त की ।इसके बाद पुलिस मौके से लौट गई।
इस बात पूछे जाने पर नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने कहा कि मॉल में चोरी की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है अभी विस्तृत विवरण नहीं मिला है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
