Samastipur

समस्तीपुर; ट्रेन में 35 लाख के गहने के साथ पकड़ाई यूपी के बड़े कारोबारी की बेटी,प्रेमी के साथ पुलिस ने ऐसे पकड़ा

समस्तीपुर जंक्शन से रेलवे पुलिस ने मंगलवार को यूपी के आजमगढ़ से बिहार के प्रेमी संग फरार युवती को बरामद कर लिया है। युवती अपने प्रेमी के साथ दानापुर से जयनगर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से दरभंगा जा रही थी, इसी दौरान समस्तीपुर में रेलवे पुलिस उसे पकड़ लिया। वहीं, प्रेमी पुलिस को देखते ही फरार हो गया।पुलिस ने युवती के पास से पुलिस ने 27 हजार रुपए कैश और करीब 35 लाख रुपए के गहने बरामद किया है। बरामद की गई युवती को आरपीएफ की टीम ने आजमगढ़ जिले के रैनापर थाने की पुलिस को सौंप दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रैनापर थाने से दी गई थी सूचना

 

RPF इंस्पेक्टर डीपी वर्मा ने बताया कि कंट्रोल टीम को यूपी के आजमगढ़ के रैनापर थाने से सूचना दी गई थी कि वहां के थाना क्षेत्र से अपहृत युवती दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार है। जिसके बाद लोकेशन के आधार पर समस्तीपुर स्टेशन पर खड़ी हुई ट्रेन की बोगी से युवती को बरामद किया गया।पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान युवती के पास से कई सारे कैश और लाखों रुपए के गहने भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि आजमगढ़ में काम करने वाला एक युवक बहला फुसलाकर कर उसे दरभंगा ले जा रहा था। युवती आजमगढ़ के एक बड़े कारोबारी की बेटी है।

 

 

नगद और गहने बरामद

 

लड़की के पर्स से 27 हजार कैश के अलावा सोने का हार, सोने का कमरधनी, सोने का कान-नाक का झुमका, सोने का नाथिया, सोने का मांग टीका, गले का हार, सोने की बाली, चांदी का झुमका इत्यादि बरामद किया गया।छापेमारी के दौरान निरीक्षक आरपीएफ समस्तीपुर वेद प्रकाश वर्मा, सब इंस्पेक्टर आरपीएफ संतोष कुमार सिंह, आरक्षी संगीत कुमार राजू, महिला आरक्षी निधि शामिल थीं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!