Samastipur

Samastipur; कुहासे के कारण सड़क किनारे पेड़ से टकराया ट्रक,बचा चालक

Samastipur;खानपुर | थाना क्षेत्र के सेदुखा गांव स्थित विषहर स्थान के सामने रविवार की रात कुहासे के कारण एक ट्रक पीपल के पेड़ से टकरा गया। जानकारी के अनुसार बाघोपुर से बल्लीपुर जाने वाली मुख्य सड़क से ट्रक बल्लीपुर की ओर जा रहा था। लोगों का बताना है कि रात में कुहासा अधिक होने के कारण ट्रक चालक सड़क किनारे के पेड़ को नहीं देख सका और ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिर परिसर में स्थित पेड़ से टकरा गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हालांकि इस घटना में चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। लोगों का बताना है कि यह सघन क्षेत्र है। यहां हमेशा लोग रहते हैं। यह संयोग रहा कि किसी घर में ट्रक नहीं घुसा, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!