Samastipur

Samastipur;धान कुटाई के दौरान साफट मशीन से फंसी महिला, मौत:ट्रैक्टर चालक मशीन छोड़कर फरार

Samastipur;समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर ओपी क्षेत्र के दहियार वार्ड 8 मोहल्ला में बुधवार को धान कुटाई के दौरान एक महिला की धन कुटनी मशीन (साफट) में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला इसी गांव की राजाराम मंडल की पत्नी शांति देवी 35 वर्ष बताई गई है। घटना की सूचना पर पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। वहीं मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।उधर इस घटना के बाद धन कुटनी मशीन का संचालन कर रहा ट्रैक्टर चालक और उसकी सहयोगी मशीन और ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। ‌‌घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शांति देवी का पति राजा राम मंडल पंजाब में मजदूरी करता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वह अपने दो बच्चों के साथ गांव में रहती थी। मकर संक्रांति के मौके पर वह धान की कटाई के बाद धान की कुटनी साफट मशीन से करा रही थी। इसी दौरान उसका कपड़ा धन कुटनी मशीन साफट में फंस गया। फल स्वरुप वह मशीन से फंस गई। जब तक मशीन संचालक कुछ समझ पाता महिला की दर्दनाक मौत हो गई ।उधर हल्ला होने पर बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई। इसी दौरान लोगों ने शिवाजी नगर आप को भी मामले की जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई लेकिन गांव के लोगों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया।

 

थाना अध्यक्ष ने क्या कहा

 

शिवाजी नगर ओपी अध्यक्ष छोटेलाल सिंह ने बताया कि धन कुटनी मशीन में फंसकर महिला की मौत हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया था। हालांकि गांव के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद ग्रामीण स्तर पर दाह संस्कार की तैयारी की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!