Samastipur

Samastipur;टैंकर और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर,एक युवक की मौत,दो घायल 

Samastipur:समस्तीपुर-दरभंगा मुख्यपथ पर कल्याणपुर थाने के परतापुर गांव के पास सोमवार देर शाम टैंकर और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद टैंकर चालक टैंकर लेकर फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान मुसरीघरारी थाने के हरपुर एलौथ गांव के जीतन राय का बेटे रामबाबू राय के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। उधर जब जख्मी को एक टैंपो पर सदर अस्पताल लाया जा रहा था तो मुक्तापुर रेलवे गुमटी जाम रहने के कारण जख्मी दोनों युवक कूद कर फरार हो गया। मृतक के जेब में मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान की गई है।

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि रामबाबू एक ही बाइक से हरपुर एलौथ से कल्याणपुर गया हुआ था। देर शाम वह लौट रहा था इसी दौरान कल्याणपुर के परतापुर के पास समस्तीपुर की ओर से दरभंगा की ओर जा रही टैंकर से उसकी सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में स्थानीय लोग तीनों को एक टैंपो पर सवार कर सदर अस्पताल भेजा। टैंपो चालक ने बताया कि जब वह मुक्तारपुर रेलवे गुमटी के पास पहुचा तो गुमटी बंद थी। इसी दौरान पीछे से दोनों घायल उतर कर भाग गया। वह एक जख्मी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

नगर पुलिस मौके पर पहुंची

 

घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। मृतक युवक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान पर उसके घर वालों को सूचना दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!