Samastipur

साइकिल से घर जाने के दौरान सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत,वाहन ने रौंदा

Samastipur;बेगूसराय में वाहन ने एक ट्रैक्टर ड्राइवर को कुचल दिया। जिससे ट्रैक्टर ड्राइवर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान गांछी स्थित कैथमा के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान कैथमा वार्ड नंबर 19 के रहने वाले स्वर्गीय फेरू सिंह का पुत्र सूरज सिंह के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

परिजनों ने बताया है कि मृतक सूरज सिंह पेशे से ट्रैक्टर ड्राइवर था। देर रात ट्रैक्टर चलाकर ज्यादा घने कोहरा रहने के कारण अपने साइकिल से घर कैथमा जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि 2:00 बजे रात में सूचना मिली कि सूरज कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

 

 

मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुधीन राम ने बताया है कि ट्रैक्टर ड्राइवर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया है। जिससे उसकी मौत हो गई है। फिलहाल इस घटना के बाद मृतक के पत्नी का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!