DalsinghsaraiSamastipur

आर एल महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट का तीसरा मैच में पगड़ा ने बसढ़िया को 56 रनों से हराया

दलसिंहसराय।स्थानीय बाजार समिति प्रांगण में स्वर्गीय राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 3 का तीसरा मैच लालू इलेवन रामपुर पगड़ा एवं दीपक इलेवन बसढ़िया के खेला गया.मैच में टॉस लालू इलेवन ने जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए.टीम की तरफ से कुणाल मणि ने 29 गेंदों पर सर्वाधिक 57 रन बनाए.वहीं मृत्युंजय एवं तुषार ने 23-23 और सोनू ने 22 रनों का योगदान दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इनके विरुद्ध गेंदबाजी में शीत और बसंत को 2-2 विकेट एवं अखिलेश, संदीप व मंजय ने 1-1 विकेट मिले.जवाब में उतरी दीपक एलेवन की टीम 15 ओवर की समाप्ति तक 9 विकेट खोते हुए 96 रन ही स्कोर कर पाई.फलतः इस मैच को लालू इलेवन ने 56 रनों से जीत लिया. बल्लेबाजी में रजनीश ने 28 रन, मुकेश ने 14 एवं संजय ने 13 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में बाबा ने 3, कुणाल मणि और पप्पू ने 2-2 एवं मृत्युंजय व तुषार ने 1-1 विकेट हासिल किया.इस मैच के मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के कुणाल मणि हुए. जिन्हें अतिथि इमरान शकील के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

इससे पूर्व शुभारंभ मनोज सिंह, मो. आजाद आदि अतिथियों द्वारा किया गया.अम्पायर के रूप में नफीस हैदर और, पंकज कुमार थे.ऑनलाइन स्कोरिंग रूपक ऋषभ ने एवं, ऑफलाइन स्कोरिंग का कार्य समीर ने किया.वहीं शशि सिंह कॉमेंट्री ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक बाजार समिति क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष विनय कुमार, कप्तान मोहम्मद चाँद, नवनीत कुमार, सुभाष कुमार, शशि राज, नीतीश, रॉकी, सितारा, सफरुल, कुंदन, अमन सहित, काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!