रेलवे न्यूज; यात्रा से पहले ध्यान दे,सप्तक्रांति, अवध, संपर्क क्रांति समेत 9 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव
Samastipur;मुजफ्फरपुर।यूपी के बाराबंकी में नन इंटरलॉकिंग के कारण सप्तक्रांति, बिहार संपर्क क्रांति, अवध समेत 9 ट्रेनों के मार्ग बदले हैं। 10 जनवरी को 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ शाहजहांपुर-सीतापुर -बुढ़वल होकर जाएगी। हरदोई व लखनऊ में नहीं रुकेगी, शाहजहांपुर-बुढ़वल में ठहराव होगा। 8 व 11 जनवरी को 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर होकर जाएगी।
लखनऊ-हरदोई में नहीं रुकेगी, बुढ़वल व शाहजहांपुर में ठहराव होगा। 8 से 11 जनवरी तक 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार सप्तक्रांति बुढ़वल-सीतापुर-शाहजहांपुर होकर जाएगी। लखनऊ में नहीं रुकेगी, बुढ़वल में ठहराव होगा। 8 से 11 तक 12558 सप्तक्रांति भी इसी मार्ग से चलेगी। 8 से 11 जनवरी तक 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति छपरा-वाराणसी-लखनऊ-कानपुर होकर जाएगी। सीवान, देवरिया, गोरखपुर, बादशाहनगर-ऐशबाग में नहीं रुकेगी, वाराणसी-लखनऊ में ठहराव होगा।
8 से 11 जनवरी तक 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति भी इसी मार्ग से चलेगी। 8 से 11 जनवरी तक 19038 बरौनी-बांद्रा अवध गोरखपुर-जौनपुर-लखनऊ-कानपुर होकर जाएगी। सहजनवा, बस्ती, बाराबंकी, बादशाहनगर, लखनऊ सिटी, समेत कई स्टेशनों पर नहीं रुकेगी, शाहगंज, जौनपुर, सुलतानपुर, लखनऊ में ठहराव होगा। 8 से 10 जनवरी तक 19037 बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस भी उपरोक्त परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 8 जनवरी को 09466 दरभंगा-साबरमती विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-सुलतानपुर-लखनऊ होकर जाएगी। इस दौरान यह गाड़ी अयोध्या कैंट में नहीं रुकेगी, जबकि जौनपुर व सुलतानपुर मंे ठहराव होगा।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
