Patna

पुलिस ने हत्या को बना दी आत्महत्या,एक महीने से थाने का चक्कर काट रही मृतका की मां,बोली- बेटी को ससुरालवालों ने मार डाला

पुलिस का एक और नया कारनामा सामने आया है।पटना के बेउर थाना क्षेत्र में बेटी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए एक बेवस मां थाने का चक्कर लगा रही है। परिजनों का आरोप है कि एक महीना पहले उनकी बेटी की हत्या ससुराल वालों ने कर दी। मनेर थाने में दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कराया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ब्रह्मपुर निवासी इंदु देवी ने बताया कि बेटी रीती कुमारी की शादी डेढ़ साल पहले मनेर के शशिकांत उर्फ बबलू के साथ हुई थी। शशिकांत सेना में नौकरी करता है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की थी।

उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर को उनके पास फोन आया कि बेटी ने खुदकुशी कर ली है। जब वह परिवार के साथ मनेर पहुंची तो देखा कि बेटी का शव बेड पर पड़ा था। ससुरालवाले हत्या को आत्महत्या का रूप देना चाहते हैं। मनेर थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।

एक महीने से अधिक गुजर जाने के बाद न्याय नहीं मिला। न्याय के लिए पुलिस स्टेशन जाने पर फटकार लगाई जाती है। उन्हें थाना से बाहर भगा दिया जाता है। कोई सुनने वाला नहीं है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!