Samastipur

राम जानकी मेडिकल कॉलेज का इस दिन उद्घाटन करेंगे CM नीतीश,स्वास्थ्य मंत्री भी रहेंगे साथ

समस्तीपुर : अयोध्या मे राम लला की मंदिर के उद्घाटन से एक दिन पहले समस्तीपुर मे एक मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने वाली है। नीतीश सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार शाम को बताया कि सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी में बनकर तैयार श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज का 21 जनवरी को उद्घाटन होगा। उसी दिन से वहां ओपीडी सेवा भी शुरू हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 500 बेड पर इलाज की सुविधा होगी। वहीं, 100 सीटों पर एमबीबीएस में दाखिले की तैयारी है। इस मेडिकल कॉलेज का बेसब्री से इंतजार बिहार के लोग कर रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वित्त मंत्री ने फोन पर बताया कि मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन की तिथि लगभग तय हो गयी है। 21 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव इसका उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही उद्घाटन समारोह की तैयारी शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज शुरू होने से जिले के लोगों को बेहतर मेडिकल सुविधाएं मिलने लगेंगी।

 

 

सरायरंजन और आसपास के लोग बेसब्री से इसके उद्घाटन का इंतजार कर रहे थे। समस्तीपुर के आस पास के जिलों के लोगों को भी इससे आधुनिक इलाज की सुविधा मिलेगी। बिहार के छात्रों को डॉक्टर के रूप में करियर संवारने का मौका मिलेगा। इसके साथ इलाके के लोगों को रोजगार के अवसर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चालू हो जाने से मिलेंगे।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!