Patna

गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस पर 100 मजिस्ट्रेट के साथ 1000 से अधिक जवान तैनात,तैयारी पुरी 

पटना।गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में राज्यपाल 21 टुकड़ियों की परेड की सलामी लेंगे। बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने फुल ड्रेस परेड का निरीक्षण किया। इससे पहले करगिल स्मृति स्थल पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि भीड़ पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। गांधी मैदान अंदर और बाहर 100 मजिस्ट्रेट के साथ 1000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। मैदान में प्रवेश करने वालाें की एंटी-सबोटाज जांच होगी। 91 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। मैदान को चार सेक्टराें बांटा गया है। इसके अंदर सब-सेक्टर बनाए गए हंै। सभी सेक्टर में अपर जिला दंडाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक को वरीय प्रभारी बनाया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उधर, सभी थानों को अलर्ट किया गया है। बुधवार काे जगह-जगह जांच अभियान चलाया गया। गुरुवार को भी पुलिस फ्लैग मार्च निकालेगी। गांधी मैदान और आसपास की इमारतों पर हथियार से लैस जवान तैनात रहेंगे। आपात स्थिति के लिए क्विक रिस्पांस टीम भी बनाई गई है। थानेदारों को लॉज, होटल, गेस्ट हाउस, जबकि रेल पुलिस को स्टेशनों, ट्रेन आदि में जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

 

अलर्ट पर रहेंगे अस्पताल

 

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एम्स, पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस, गार्डिनर रोड अस्पताल समेत अन्य अस्पताल अलर्ट पर रहेंगे। सिविल सर्जन को समन्वय स्थापित कर इमरजेंसी व्यवस्था के लिए तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। गांधी मैदान सहित आसपास भी जीवनरक्षक दवाओं और एंबुलेंस के साथ डॉक्टराें की टीम तैनात रहेगी।

 

इन विभागों की निकलेगी झांकी…

 

विधि विभाग : लोक अदालत-निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सहायता

महिला एवं बाल विकास निगम : बिहार की महिलाओं की सिविल सेवा परीक्षा में ऊंची उड़ान

मद्य-निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग : नशामुक्ति के 7 साल बेमिसाल

पर्यटन विभाग : ईको टूरिज्म, एडवेंचर स्पोर्ट्स

जीविका : सतत जीविकोपार्जन योजना से आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे निर्धन परिवार

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग : जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी वर्ष

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग : 50 साल बेमिसाल-पटना जू

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद : बिहार में विद्यालयाें की बदलती तस्वीर

बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी : डिजिटल पंचायत-गतिशील पंचायत

जल संसाधन विभाग : गयाजी डैम

श्रम संसाधन विभाग : श्रम से रोजगार तक

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण : मेडल लाओ, नौकरी पाओ

नगर विकास एवं आवास विभाग : कबाड़ से कमाल

कृषि निदेशालय : फसल विविधीकरण और कृषि उन्नति का आधार

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!