Patna

नवविवाहिता ने की खुदकुशी,पति के अवैध संबंध से थी परेशान, छह माह पहले हुई थी शादी 

पटना के सचिवालय हॉल्ट के पास नवविवाहिता ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पति पर मारपीट, प्रताड़ित करने और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जीआरपी थाने में केस दर्ज कराया है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम आज उसके आवास पर पहुंची थी, लेकिन वो फरार हो गया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिजनों ने बताया कि मसौढ़ी थाना क्षेत्र के कोरियामा गांव के रहने वाले अनिल चंद्रवंशी के पुत्र मनीष कुमार से 11 जून 2023 को अमृता की शादी हुई थी। मनीष का शादी से पहले ही एक महिला से अवैध संबंध था। जिसका अमृता विरोध करती थी। इस वजह से उसके साथ मारपीट की जाती थी।

 

ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर वो अपने मायके आ गई थी। इस बीच पति से उसका कोई संपर्क नहीं हो सका। उसने बात करने की काफी कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। पति की प्रताड़ना से तंग आकर अमृता ने शनिवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!