Samastipur

Samastipur;माँ ने 8 साल की बेटी को मार कर,बोरे में डाल झाड़ी में फेंका शव:पड़ोसियों को कहा- ननिहाल गई हुई है

Samastipur;समस्तीपुर में मां ने अपनी बेटी (08) की हत्या कर दी। पुलिस और ग्रामीणों ने शव को झाड़ी से बरामद किया है। पूरा मामला खानपुर थाना क्षेत्र के लाली करूआ गांव का है। बच्ची भारत राय की बेटी प्रिया कुमारी है। खानपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार शाम अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने आरोपी मां सरिता देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दरअसल ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि बुधवार को बच्ची ने मां को किसी शख्स के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद ही मां ने घर में रखे हसुए से वार कर पहले उसे लहू-लुहान कर दिया और फिर गला घोंट उसकी हत्या कर दी। मामले की जानकारी गांव के लोगों को ना मिले इसलिए उसे एक बोरे में बंद कर खानपुर से अरौत मुशहरी के मुख्य सड़क के पास फेंक दिया। वहीं जब पड़ोसियों को बच्ची घर या आस-पास नहीं दिखी तो महिला ने बताया कि उसकी बेटी ननिहाल गई हुई है। ग्रामीणों ने शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो मां ने हत्या की बात स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने बच्ची के बोरे में बंद शव को झाड़ी के बीच से बरामद किया है।

 

शव मिलने पर आक्रोशित हुए ग्रामीण

 

लोगों ने बताया कि जब झाड़ी से बच्ची का शव बरामद किया गया इस दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। लोग मौके पर ही महिला को सजा देने की बात करने लगे। हालांकि पुलिस उसे खानपुर थाने लेकर गई। खानपुर थाने में महिला से पूछताछ की जा रही है। लोगों ने बताया कि महिला चार बच्चे की मां है। दो बेटी के अलावा दो बेटे भी हैं। मृतक प्रिया दूसरी बच्ची थी। प्रिया से छोटे दो भाई हैं।

 

क्या बोली पुलिस

 

ASP संजय पांडे ने बताया कि महिला की निशानदेही पर पुलिस ने शव को झाड़ी से बरामद किया है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला अपना बयान अभी बार-बार बदल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!