New To India

Somwar Upay; सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

दिल्ली। Somwar Ke Upay: देवों के देव महादेव का स्वरूप अधिक दिव्य और पवित्र है। सनातन धर्म में भगवान शिव को सोमवार का दिन समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं और साधक को मनचाहा वर की प्राप्ति होती है। साथ ही में घर खुशियों का आगमन होता है। ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के दिन विशेष उपायों को करने का जिक्र किया गया है, जिनको करने से साधक को सर्व कार्य में सिद्धि प्राप्त होती है और धन में बढ़ोतरी होती है। चलिए जानते हैं सोमवार के उपायों के बारे में।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

सोमवार के उपाय (Somwar Ke Upay)

-वैवाहिक जीवन सुखमय पाने के लिए सोमवार के दिन पंचामृत से भगवान भोलेनाथ का विधिपूर्वक अभिषेक करें। इसके बाद पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ के साथ ‘ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:’ मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से पति और पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं और संबंध मधुर होते हैं। साथ ही धन की प्राप्त होती है।

 

 

-अगर आप जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें। साथ ही शिव चालीसा और शिव मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जीवन में आ रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

 

 

-सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठे और दिन शुरुआत भगवान शिव के ध्यान से करें। इसके बाद भगवान शिव की पूजा करें। इसके पश्चात किसी गरीब को श्रद्धा अनुसार कच्चे चावल का दान करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में चन्द्रमा मजबूत होता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है।-सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा के दौरान शिव स्तोत्र का पाठ करें। इस स्तोत्र का पाठ करने से इंसान के हर रोग दूर होते हैं।

 

डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!