Patna

मोदी सरकार शैतानों की सरकार,राम के नाम पर मांग रही वोट,विकास के नाम पर क्यो नही मांगती वोट:शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर 

पटना।सीतामढ़ी पहुंचे शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने फिर बीजेपी को लेलर बयान दिया है। शिक्षा मंत्री बोले मोदी सरकार शैतानों की सरकार है। जहां उन्होंने कहा कि शैतानों के खिलाफ जारी इस संघर्ष में सबको मिलकर साथ देना है। जिससे देश से नफरतवाद और संप्रदायवाद भाग जाए, और समाजवाद/सामाजिक न्याय देश में आए। बीजेपी सिर्फ राम और धर्म के नाम पर वोट मांगती है।हिम्मत है तो विकास और रोजगार के नाम पर वोट मांग कर दिखाई औकात पता चल जायेगा ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने आगे कहा कि जिसने दुनिया बनाई, उसे लाने की कूवत किसमें है। उन्हें लाया जा सकता है क्या ? अगर कोई लाने की बात कहता है, तो समझो एक नाटक है। उन्होंने कहा कि नया मंदिर अभी पूर्ण नही है। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंदिर का पूर्ण निर्माण हुए बिना मूर्ति की स्थापना नहीं किया जाता है। चारों पीठ के शंकराचार्य ने यही बात कही है। आगे उन्होंने कहा कि ये लोग सूक्ष्म हिंदू हैं।

 

सवाल पूछने वाले जाते हैं जेल

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है, उन्हें किसी न किसी साजिश के तहत जेल भेज दिया जाता है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी जेल भेजने की कोशिश की जा रही है। लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता भाजपा और उनके सहयोगी दल को सबक सिखाएगी और बिहार से उनका सूपड़ा साफ होगा।

 

बता दें कि आरजेडी के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर सीतामढ़ी में पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाकर उन्हें बताएं कि राजद की सरकार ने जो विधानसभा चुनाव में वादा किया था, उसे पूरा कर रही है। अभी तक सरकार ने ढाई लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है। जल्दी अपने वादे के अनुसार 10 लाख लोगों को नौकरी देगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!