Samastipur

Samastipur;11 महीने पहले हुई थी शादी,अब पति नहीं करता है पसंद…घर से बाहर निकाला

Samastipur;समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना के पुनास गांव में ससुराल वालों ने 11 महीना पूर्व ब्याह कर लाई गई विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। विवाहिता पुनास गांव के अभय कुमार मिश्रा की पत्नी अनामिका कुमारी बताई गई है। मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को भी दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

परिवार के लोगों ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती

विवाहिता अनामिका कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 11 माह पूर्व पुनस गांव के अभय कुमार मिश्रा के साथ हुई थी। उसने कहा कि दान दहेज लेकर शादी की गई। उनके पति अभय उसे शुरू से ही अपनाने को तैयार नहीं हुए। विवाहिता का कहना है कि अभय ने अपनी इच्छा के खिलाफ उससे शादी की थी। जिस कारण वह शादी के बाद से ही उससे दूरी बनाकर रखता था।

 

उसकी सास अर्चना देवी और ननद अनामिका अक्सर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करती हैं। गुरुवार रात भी उसके साथ दोनों ने मिलकर मारपीट की और घर से निकाल कर दरवाजा बंद कर दिया। एक पड़ोसी का मोबाइल लेकर उसने अपने पिता को फोन किया। इसके बाद पिता उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके पिता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव के रहने वाले हैं।

 

क्या कहती है पुलिस

 

करपुरीग्राम थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि विवाहिता के साथ मारपीट की सूचना मिली है। परिवार के लोग उसे उपचार करने के लिए सदर अस्पताल ले गए हैं ।इस मामले में आवेदन के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!