Patna

यूट्यूबर मनीष कश्यप के घर पहुंचे मनोज तिवारी,कहा हम मनीष के साथ हैं ..

पटना।बेतिया में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी गुरुवार की शाम यूट्यूबर मनीष कश्यप से मिलने उसके घर पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 45 मिनट तक मनीष से बातचीत की और महनाव डुमरी गांव के लोगों से मुलाकात की। ग्रामीणों से सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी को पता है, मैं यहां आया हूं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मनोज तिवारी ने कहा कि हम मनीष के साथ हैं। हालांकि, जब उनसे यह पूछा गया कि क्या बीजेपी मनीष कश्यप का समर्थन करती है। इसके जवाब में उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि मनीष कश्यप अकेले नहीं हैं। सांसद मनोज तिवारी के आने की सूचना ग्रामीणों को मिली तो भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 50 हजार लोग पहुंच गए थे। इससे वे गांव में जनसभा नहीं कर सके। मनीष कश्यप ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। मनोज तिवारी करीब 45 मिनट रुकने के बाद पटना के लिए रवाना हो गए।

 

हम जनता की आवाज को दबाने वालों के खिलाफ है

 

मनीष ने कहा कि हम जनता की आवाज है। उनकी आवाज को दबाने वालों के खिलाफ हम खड़े हैं। इसके बाद मनोज तिवारी से पूछा गया कि क्या जनता की आवाज बनने वालों को आपकी पार्टी मदद करेगी। इसपर मनोज तिवारी ने कहा कि जरूर और शत प्रतिशत करेगी।मनीष ने आगे कहा कि मैं पत्रकार हूं। मैंने करीब 5 हजार वीडियो बनाए हैं। भाजपा सांसदों से भी सवाल किया है, लेकिन किसी ने मेरे घर की कुर्की नहीं कराई। मेरे घर की कुर्की जिन लोगों ने कराई, उन्हें आप जानते हैं। हम बिहार में जंगलराज लाने वाले उन्हीं लोगों से लड़ रहे है।

 

स्वतंत्रता सेनानी के बनवाए घर की कुर्की कराई

 

मनोज तिवारी पहुंचे तो सबसे पहले मनीष की मां ने आरती उतारी। इसके बाद मनीष कश्यप ने उन्हें अपना घर दिखाते हुए कहा कि इसे मेरे स्वतंत्रता सेनानी रहे दादा जी ने बनवाया था। इस घर में ही मेरे छोटे भाई की नव विवाहिता पत्नी रहती है। इस घर की कुर्की करा दी गई। यहां एक पुराना चापाकल है, जिससे घर के सब लोग पानी पीते हैं, उसे भी उखाड़ कर ले गए।

 

चार दिन पहले ही जारी किया था वीडियो

 

दरअसल भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने 4 दिन पहले मनीष के साथ एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने मनीष के घर आने की बात कही थी।सांसद ने कहा था कि बिहार की एक ऐसी पार्टी है, जो गरीबों की आवाज उठाने वाले लोगों को दबाती है। मैं मनीष के घर जाऊंगा और उनके जिस घर की कुर्की हुई थी, उसे देखूंगा। उनकी मां से मुलाकात करूंगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!