Patna

“Love Story;7 साल से लड़का लड़की करते थे प्यार,शादी से किया इंकार तो ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े की मंदिर में जबरन कराई शादी

Love Story;बिहार के वैशाली में ग्रामीणों ने मिलकर एक प्रेमी जोड़े की जबरदस्ती शादी करा दी। लड़की ने बताया कि दोनों 7 साल से एक दूसरे से प्रेम करते हैं। बावजूद इसके, लड़का शादी करने से मना करता रहा है। हालांकि, मैं इनके साथ रहना चाहती हूं। मामला वैशाली के महनार का है। जहां स्टेशन रोड स्थित संगत मंदिर में दोनों की शादी कराई गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हालांकि, इस शादी से लड़का जरा भी खुश नहीं है। लड़के का कहना है कि उसकी जबरदस्ती शादी कराई जा रही है। वह उस लड़की को नहीं जानता। वहीं, लड़के ने जब लड़की का जयमाला पहनाने से इनकार किया तो शादी करा रहे पंडित ने भी पीछे से उसके सिर में मारकर माला पहनाने को कहा।लड़की की पहचान महनार नगर परिषद क्षेत्र के सब्जी मंडी रोड वार्ड संख्या 11 निवासी शिव करण राम की पुत्री संगीता कुमारी (23) के रूप में हुई है। जबकि, लड़के की पहचान सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के बाजितपुर कस्तूरी वार्ड संख्या 7 निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र अरुण कुमार (26) के रूप में हुई है।

संगीता कुमारी ने बताया कि अरुण अपनी बहन के यहां आया था। जहां मेरी इनसे मुलाकात हुई। इस बीच दोनों में प्रेम हो गया, जो 7 साल से चल रहा है। संगीता ने बताया कि अरुण ने उससे शादी का वादा कर के परिवार वालों को उसकी शादी दूसरी जगह नहीं करने दिया।वह कई बार मुझे अपने घर और अन्य जगहों पर घुमाने भी ले गया। जब मेरे परिजनों ने अरुण पर शादी का दबाब बनाया तो अरुण ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।इन सबके बीच अरुण आज महनार आया था। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने शादी कराने के लिए दोनों प्रेमी जोड़े को मंदिर में ले आएं। खबर फैलते ही मंदिर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को बालिग देख मंदिर में शादी करा दी।

लड़का ने कहा ग्रामीण झूठ बेल रहे हैं।
वही, अरुण ने कहा ये लोग मुझ पर झूठा आरोप लग रहे हैं। ये शादी जबरदस्ती कराई गई है। शादी मर्जी के खिलाफ हुई है। मैं तो फैसला करने के लिए अध्यक्ष के पास आया था, लेकिन यहां के लोग मुझे वहीं से पकड़ कर ले आए और मेरी शादी करा दी। मैं इस शादी को नहीं मानता हूं।शादी के दौरान की जाने वाली हिंदू धार्मिक रीति रिवाजों में लड़का बार-बार इनकार करता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद पंडित और स्थानीय लोगों जबरन शादी करा दी। इसके बाद लोगों की दबिश पर लड़का लड़की को अपने घर ले गया।

लड़की की मां ने कहा लड़का पहले शादी करने के लिए बोला, फिर इनकार करने लगा।
लड़की की मां सुशीला देवी ने बताया कि लड़का हमेशा मेरे घर आता था। कहता था मैं आपकी बेटी से शादी करूंगा। तो मैं सोचती थी मिया राजी तो क्या दिक्कत है। हम चावल बेचकर इनको 15 हजार रुपए भी दिए हैं, लेकिन अब ये शादी से मना करने लगा। इसलिए सब ने मिलकर दोनों की शादी करा दी।लड़की की भाभी बोली अक्सर दोनों साथ में घूमने जाते थे। दोनों साथ में फोटो भी खींचाते थे। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। लड़का शादी के बोलता था, अब वह शादी से मना कर रहे है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!