Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में निकली भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा, लोगों ने की पुष्प वर्षा, जय श्री राम से गुंजा शहर 

दलसिंहसराय में रविवार को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद एवं विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं के सफल संचालन में निकली शोभायात्रा में भारी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चें शामिल हुए। वहीं काफी संख्या में मोटरसाइकिल, रथ, घोड़े पर युवा सवार थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शोभायात्रा में भगवान श्री राम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की कई झांकी, सबरी के जूठे बैर, अशोक वाटिका सहित अन्य कई झाकियां मनमोहन छंटा बिखेर रही थी। राम भक्त 500 वर्ष के उपरांत रामलला के अयोध्या में विराजमान होने की खुशी में श्री राम पताका लिए हुए रंग गुलाल अबीर के साथ ”राज तिलक की करो तयारी आ रहे है अवध बिहारी” के नारे लगा रहे थे। शोभायात्रा शहर के कैरियर वर्ल्ड कालीस्थान से शुरू होकर बड़ी ठाकुरबाड़ी, मनोकामना मंदिर, अंबेडकर नगर, 33 नंबर, 32 नंबर गुमटी, मालगोदाम रोड, महावीर चौक, गुदरी बाजार, सरदारगंज चौक से वापस गोलापट्टी होते हुए आरएच स्कूल पर पहुंचकर समाप्त हुई।

 

जहां रास्ते में लोग यात्रा में शामिल भक्तों पर पुष्प की वर्षा करते हुए जय श्री राम का नारा लगा रहे थे। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि भारत रामराज की ओर अग्रसर हो चुका है। पूरा देश भगवामय हो गया है। 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ है। जिसमें 22 जनवरी को प्रभु रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कर विराजमान किया जाएगा। इस उपलक्ष में पूरे देश भर में एक उत्साह और खुशी का माहौल बना हुआ है। इस दिन सभी राम भक्त अपने-अपने घरों में हनुमान चालीसा का पाठ, सुंदरकांड का पाठ एवं आस-पास के मठ मंदिरों में कीर्तन भजन, हवन, पूजा अर्चना करते हुए अपने-अपने घरों पर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएं।

 

 

शोभायात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर संघ चालक उदय शंकर उर्फ मोतीजी, संघ के नगर कार्यवाह व शोभायात्रा के संयोजक ज्योति प्रसाद, सह संयोजक श्याम कुमार लाल, राजेश पासवान, राम विनोद प्रसाद, जिला संयोजक सुजीत कुमार कुशवाहा, प्रहलाद केडिया, राम कुमार लाल, राजीव चौधरी, शंभू प्रसाद साह, उज्जवल जायसवाल, हेमंत कुमार चौधरी, संतोष कुमार लाल, उपेंद्र पाठक, नवल किशोर झा, अनिल सिंह, वीरेंद्र झा, रंजीत साहू, उत्सव जायसवाल, हेमंत आनंद, गुड्डू चौधरी, माधव चौधरी, बसंत जायसवाल, चन्दन चौधरी सहित भारी संख्या में राम भक्त शामिल हुए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!