Patna

सेवानिवृत होने वाले रेल कर्मचारियों के लिए समापक भुगतान सह विदाई समारोह का आयोजन

सोनपुर रेल मंडल में दिसम्बर माह 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले कुल 23 रेल कर्मचारियों के लिए समापक भुगतान सह विदाई समारोह, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया । समारोह में सभी कर्मचारियों को समापक भुगतान के साथ-साथ एक सेवा प्रमाण पत्र सहित सेवा-मेडल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा से अवकाश ग्रहण, सरकारी सेवा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अवकाश ग्रहण करने के बाद भी हम सबको अपने जीवन में सक्रिय बने रहना है और समाज की सेवा के लिए काम करना है ।

उन्होंने अवकाश ग्रहण करने वाले सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि मंडल कार्यालय में किसी भी प्रकार का काम होने पर उसकी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा ।साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों को समापक भुगतान से प्राप्त राशि का उपयोग सही तरीके से करने की सलाह दी ।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक वन एवं टू तथा मंडल के सभी अधिकारी एवं यूनियन एवं एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!