Patna

नए लुक में दिखेगा लहेरियासराय स्टेशन, बन रहा ओवरब्रिज, फुट ओवरब्रिज तैयार

पटना।दरभंगा.सदर आने वाले दिनों में नए लुक में दिखेगा शहर का लहेरियासराय स्टेशन। इसको लेकर कई योजनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में लो कॉस्ट ओवर ब्रिज बन रहा है। इसके बन जाने से फाटक गिरने के बाद भी दो पहिया एवं पैदल यात्रा करने वाले लोगों को शहर में जाना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म 1 से प्लेटफॉर्म 2 पर आने वाले यात्रियों के लिए वर्तमान में एक फुटओवर ब्रिज बन गया है। एक और फुटओवर ब्रिज बनने की तैयारी रेलवे की ओर से की जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लहेरियासराय स्टेशन से रोज 25-30 ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें सहरसा के लिए 3 ट्रेनें यहीं से खुलती हैं। इनमें मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या लगभग 20 है। इसके अलावा इंटरसिटी और डेमू या पैसेंजर ट्रेनें हैं। बावजूद यहां यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह रेलवे स्टेशन जिला मुख्यालय से करीब होने के कारण लोगों को आना जाना यहां लगा रहता है। खासकर जिले के दक्षिणी व पूर्वी हिस्से के अधिकांश लोग यहां पहुंचकर मेल व एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ते हैं।

 

सारी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएंगी : डीआरएम संबंध में समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कि रेलवे स्टेशन का रिनोवेट किया जा रहा है। इसी क्रम में सारी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!