Patna

11 दिन बाद छुट्टी से वापस लौटे के.के पाठक,अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए

पटना.शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक छुट्टी से वापस लौट आए हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक IAS के.के पाठक ने शुक्रवार को विभाग से जुड़ी कई फाइलों को निपटाया है। आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हालांकि आज वे शिक्षा विभाग के दफ्तर नहीं पहुंचे। अपने आवास से ही जरूरी कामों को निपटाया। खबर है कि उन्होंने विभाग के अधिकारियों को कई तरह के निर्देश दिए हैं। 8 जनवरी से के.के पाठक छुट्टी पर थे।

 

16 जनवरी तक थे छुट्टी पर

 

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक 16 जनवरी तक आकस्मिक अवकाश पर थे। इसके बाद 17 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह की छुट्टी थी। गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार से मिले थे।जानकर सूत्रों की मानें तो सीएम से मुलाकात के बाद आज से वे फाइल निपटा रहे हैं। छुट्टी के समय सामान्य प्रशासन विभाग ने विभाग के सचिव वैद्यनाथ यादव को प्रभार दिया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!