Patna

खेल विभाग के मंत्री बने जितेंद्र राय,IAS डॉ. बी राजेंद्र को सचिव की जिम्मेदारी

Patna.बिहार के कला संस्कृति एवं युवा मंत्री जितेंद्र राय को खेल विभाग का मंत्री बनाया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने नए विभाग का जिम्मा जितेंद्र राय को सौंपा है। कैबिनेट सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।इससे पहले मंगलवार को आईएएस डॉ. बी राजेंद्र को खेल विभाग का प्रधान सचिव और महेंद्र कुमार को निदेशक बनाया गया था। सोमवार को ही बिहार में खेल और खिलाड़ियों के लिए बनाए गए खेल विभाग को कैबिनेट से स्वीकृति मिली थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

डॉ. बी राजेंद्र 1995 बैच के अधिकारी हैं। उनके पास तीन और विभाग श्रम संसाधन, प्रशासनिक सुधार मिशन, जन शिकायत जैसे विभाग के अतिरिक्त प्रभार भी है। वहीं, महेंद्र कुमार 2011 बैच के अधिकारी हैं। महेंद्र कुमार के पास बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राज्य जल विद्युत निगम, ब्रेडा, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन निदेशक, राज्य पावर जेनरेशन लिमिटेड जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी भी है।

 

सोमवार को कैबिनेट से मिली थी मंजूरी

 

रविवार को सीएम नीतीश कुमार ने नए विभाग के गठन का ऐलान किया था। जिसके बाद सोमवार कैबिनेट बैठक में इसे स्वीकृति दी गई। सरकार के इस फैसले से खेल का बढ़ावा मिलेगा। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे। खेल संघ और खिलाड़ियों से जुड़े कामकाज खेल विभाग से होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!