DarbhangaPatna

दरभंगा महाराज के अरबों के गहने SBI लॉकर से गायब:पोता ने दर्ज करवाई FIR,3 गिरफ्तार

पटना।दरभंगा महाराज के अरबों रुपए का जेवरात गायब है। इसमें 108 मंदिरों के देवी-देवता समेत बहुमूल्य ज्वेलरी शामिल है। यह ज्वेलरी भारतीय स्टेट बैंक के लॉकर में रखा गया था, जहां से चोरी हुई है। इसकी सूचना पर दरभंगा महाराज के पोता कुमार कपिलेश्वर सिंह ने विश्वविद्यालय थाने में FIR दर्ज कराई है। इसके साथ ही मामले की ED और CBI से जांच की मांग की है।FIR दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और ट्रस्ट के मैनेजर केदार नाथ मिश्र और संपत्ति देखभाल करने वाले उदय नाथ झा को गिरफ्तार किया है। इन दोनों से पूछताछ की और उनके निशानदेही पर दरभंगा टावर स्थित स्वर्ण व्यवसायी शत्रुघ्न लाल को भी गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि केस दर्ज होने के एक घंटे के भीतर काफी जेवरात बरामद कर लिया गया है। एक स्वर्ण कारोबारी को गिरफ्तार भी किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

15 से 20 दिन पहले का है मामला

 

कपिलेश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि महारानी कामसुंदरी देवी की संपत्ति की देखभाल करने वाले उदय नाथ झा उर्फ विष्णु, कामेश्वर रिलीजियस ट्रस्ट के प्रबंधक केदार नाथ मिश्र और अन्य ने एसबीआई लॉकर में रखे जेवरात को बेच दिया है। इन लोगों ने 15 से 20 दिन पहले ही इस काम को अंजाम दिया है। महारानी काफी वृद्ध हो चुकी है, जिसके कारण वो होशो हवास में नहीं रहती है। इसका फायदा उठाकर उदय नाथ झा ने कामेश्वर रिलीजियस ट्रस्ट के देवी देवताओं के मंदिर के अरबों की बेशकीमती संपत्ति को बेच दिया है।कामेश्वर रिलीजियस ट्रस्ट के बायोलॉज के अनुसार ट्रस्ट के वर्तमान ट्रस्टी महारानी हैं। उनके परिवार के होने के नाते इस मामले को उठाया है। नियमानुसार इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी है।

 

CBI और ED से जांच की मांग

 

कपिलेश्वर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोगों का एक ट्रस्ट है, जिसे सर कामेश्वर सिंह ने बनाया था। उन्होंने पूरे विश्व में 108 मंदिर बनवाएं हैं। ट्रस्ट में मंदिर, पोखर, जमीन और जेवरात भी हैं। ट्रस्टी की ओर से जेवरात को SBI लॉकर में रखा गया था।मुझे पता चला कि मैनेजर केदार नाथ मिश्र और संपत्ति देखभाल करने वाले उदय नाथ झा ने लॉकर खोलकर आभूषण बेच दिया है। इसकी सूचना मिली तो दरभंगा पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि बहुत बड़ा घोटाला है। इसकी CBI और ED से जांच होनी चाहिए।

 

क्या बोली पुलिस

 

सदर SDPO अमित कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी थाने में कपिलेश्वर सिंह की ओर से FIR दर्ज कराई है। मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ साथ चोरी की गई जेवरात को भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!