DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय :गुदरी रोड में जेवर दुकान की दीवार तोड़ काउंटर में रखे 50 हजार की जेवरात चोरी

दलसिंहसराय शहर के गुदरी रोड स्थित सोना चांदी कि दुकान जेवर श्री में बीती रात अज्ञात चोरो ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़ कर काउंटर में रखे लगभग 50 हजार रूपये मूल्य के जेवरात एवं रूपये कि चोरी कर फरार हो गया.घटना की जानकारी मेन बाजार निवासी दुकानदार अमरनाथ साह के पुत्र आशीष सोनी को सुबह दुकान खोलने के बाद लगी..वही सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार,दरोगा विनय कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर दुकान का निरिक्षण करते हुए छानबीन में जुट गए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसे लेकर दुकानदार आशीष सोनी ने थाना में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि वह प्रतिदिन कि भांति कल भी रात 8 बजे अपनी दुकान बंद कर मेन बाजार स्थित अपने घर चले गये थे.

सुबह 10 बजे दुकान खोले तो देखे कि अज्ञात चोरो के द्वारा दुकान के काउंटर में रखे 15 जोड़ा चांदी का पायल,10 नोजपिन एवं गल्ला में रखे 10 हजार रुपए कि चोरी कर लिया.

 

 

 

घटना कि जानकारी होने पर सर्राफा व्यबसायी संघ के उपाध्यक्ष बिनोद कुमार प्रसाद,सचिव उपेंद्र ठाकुर,हरिओम प्रसाद, चन्दन प्रसाद सहित उपस्थित सभी स्वर्ण व्यवसाईयों ने पुलिस सें जल्द सें जल्द घटना में शामिल अपराधियों कि गिरफ्तारी कि मांग किया.इसे लेकर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले कि छानबीन कि जा रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!