Patna

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा:रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी,31 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई

पटनाlइंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की डेट को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है। सत्र 2023-2025 के लिए 11वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी विलंब शुल्क के साथ अब 31 जनवरी तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले 22 जनवरी तक फॉर्म भरने की डेड लाइन थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

छात्र समिति की वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे सकते हैं। निर्धारित तिथि पर रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर छात्रों को 2025 में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

 

इसके लिए रजिस्ट्रेशन और शुल्क समिति के वेबसाइट के माध्यम से शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा भरा जाएगा। नियमित कोटि के छात्रों के लिए विलंब शुल्क के साथ 665 रुपए, जबकि स्वतंत्रता कोटि के छात्रों के लिए 1215 रुपए निर्धारित है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की सहायता के लिए विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई

 

#बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

# वहां BSEB 12 Exam Registration Form 2025 का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसके नीचे Application Form Download का ऑप्शन रहेगा। उसे क्लिक करें।

#अब अपने एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका एक प्रिंट निकाल लें।

#प्रिंट निकालने के बाद उसमें मांगी गई डिटेल्स को सही-सही भरें। साथ ही सभी डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी को अटैच करें।#उसके बाद अपने कॉलेज के प्राचार्य के पास जमा कराएं।

#इस प्रकार आप अपना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी कर सकते हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!