Patna

कोर्ट में तैनात दरोगा ने खुद को मारी गोली:पुलिस बोली- केस में नाम आने से 10 दिनों से तनाव में थे

पटना में दरोगा ने खुद को सिर में गोली मार ली है। गंभीर हालत में सब इंस्पेक्टर रश्मि रंजन को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रश्मि रंजन की तैनाती पटना सिविल कोर्ट में थी। शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। नए साल में कोर्ट बंद होने के बाद से घर पर थे। दो साल पहले जुड़वा लड़के हुए थे। दोनों का जन्मदिन 27 दिसंबर को ही मनाया गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दारोगा सुबह में उठ कर टहलने गया। सब कुछ नॉर्मल ही था। अचानक गोली चलने की आवाज आई। घायल दरोगा 2009 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं और वो औरंगाबाद के रहने वाले हैं। सचिवालय डीएसपी सुशील कुमार के अनुसार रश्मि रंजन 2009 बैच के दारोगा हैं। मूल तौर पर औरंगाबाद के रहनेवाले हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार इनके गांव में किसी तरह के पुलिस केस में इनका नाम आया था। इस वजह से 10-15 दिनों से तनाव में थे।

 

फिलहाल घटना की जानकारा मिलते ही DIG, SSP और स्थानीय अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर इनकी हालत की जानकारी ली है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!