Patna

भीषण ठंड में ठिठुरते स्कूल पहुंचे मासूम, कक्षाओं में भी कनकनी,KK Pathak का आदेश बना आफत

पटना। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर मंगलवार को राजधानी के अधिसंख्य सरकारी मध्य विद्यालयों को खोल दिया गया। इन स्कूलों में बच्चे आए और पढ़ाई भी हुई। राजधानी के अदालतगंज मध्य विद्यालय, सैदपुर राजकीय मध्य विद्यालय एवं चिरैयाटांड राजकीय मध्य विद्यालय सहित शहर के अधिकांश विद्यालयों में पूर्व की तरह पढ़ाई हुई।बच्चों के लिए पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुबह नौ बजे ही स्कूल खोल दिया गया। सभी स्कूलों में 3.30 बजे पढाई हुई। इस समय वातावरण में इतनी ठंड थी कि बच्चे कक्षाओं में कनकनी से कांप रहे थे। पछुआ में व्याप्त कनकनी बच्चों के स्वेटर को भी छेद कर दे रही थी। कई बच्चे तो कक्षाओं में कांपते नजर आए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कई बच्चों एवं शिक्षकों का कहना था कि शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य भी बहुत जरूरी है। इतनी भीषण ठंड में अगर नियमित रूप से बच्चे स्कूल आएंगे तो बीमार हो सकते हैं।

 

कोहरे के बीच गुजर रहे थे बच्चे

जिस समय बच्चे स्कूल जा रहे थे, उस समय सड़कों पर चारों तरफ कोहरा पसरा हुआ था। कोहरे के कारण बच्चों को घर से निकलने में परेशानी हो रही थी परंतु सरकारी आदेश के मद्देनजर स्कूल जाने की विवशतावश उनके चेहरे पर साफ दिखाई पड़ रही थी। कई स्कूलों में तो बच्चों को बैठने के लिए न तो बेंच है न ही कुर्सी।कक्षाओं में बच्चे फर्श पर बैठने को मजबूर हैं। जहां घरों में लोग फर्श पर पैर नहीं रख पा रहे हैं। वहीं, बच्चे सैदपुर राजकीय मध्य विद्यालय में फर्श पर बैठकर के पढ़ाई करते नजर आए। यही हाल अदालतगंज मध्य विद्यालय का रहा। संत लबेदा मध्य विद्यालय में तो बरामदे में पढ़ाई करते छोटे-छोटे मासूम नजर आए। यह हाल कुर्जी मध्य विद्यालय का रहा। यहां पर आसपास के मोहल्ले के बच्चे स्कूल पहुंचे, हालांकि सामान्य दिनों की तुलना में उपस्थिति बहुत कम रही।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!