Patna

अचानक पहुंचे IG शिवदीप लांडे:बोले-गड़ा मुर्दा उखाड़ने की मेरी पुरानी आदत है, लड़की को जलाकर हत्या मामले मे..

पटना।सीतामढ़ी SP ऑफिस में सोमवार को अचानक IG शिवदीप लांडे पहुंच गए। इसके बाद पुलिस महकमा में हलचल मच गया। दरअसल, केस के रिव्यु के दौरान आईजी के संज्ञान में एक लड़की की जलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद आईजी सोमवार को डुमरा पर थाना क्षेत्र के मिर्चाइया गांव जांच के लिए पहुंच गए।बता दें कि 9 महीने पहले हुई इस घटना की जांच के लिए उन्होंने SIT का गठन किया और जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र होगी और मृतका और उनके परिजनों को न्याय दिलाकर रहेंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जून 2022 में नाबालिग को जलाकर मारा था

 

बता दें कि साल 2022 के जून महीने में एक नाबालिग लड़की की जलाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। तब कोर्ट परिवाद के आधार पर केस दर्ज हुआ। लेकिन इस मामले में अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ।केस रिव्यू के दौरान शिवदीप लांडे की नजर इस केस पर पड़ी। इसके बाद वह सीधे पीड़िता के घर मिर्चाइया गांव पहुंच गए। इस दौरान एसपी ऑफिस का भी उन्होंने रिव्यू किया। DSP सोनल कुमारी के नेतृत्व में नाबालिग लड़की की हत्या मामले के जांच के लिए उन्होंने एसआईटी का गठन किया, जो लड़की की हत्या मामले का उद्भेदन करेगी।

 

गड़े मुर्गे उखाड़ने का आदत है मुझे

 

IG शिवदीप लांडे ने कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों पर भी एक्शन होगा। उन्होंने बताया कि गड़े मुर्दे उखाड़ने की मेरी एक आदत रही है। केस रिव्यू के दौरान एक केस सामने आया, जिसकी जांच शुरू की गई। उन्होंने कहा कि जब हम गांव में गए तब कोई इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं था। उन्होंने लोगों से अपील की इस घटना के बारे में सच्चाई बताएं। घटना के बारे में सही जानकारी देने वाले को परसनली 25 हजार रुपया दूंगा और उनकी पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी। घटना के 9 महीने हो गए हैं लेकिन अभी तक मृतका के परिजनों को न्याय नहीं मिला है। हम उन्हें न्याय दिलाना चाहते हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!