Patna

टीचर गलत तरीके से छूते हैं,विरोध किया तो प्रिंसिपल ने कर दिया सस्पेंड,9वीं की छात्राओं ने लगाया आरोप

पटना के बीएन कॉलेजिएट में पढ़ने वाली नौवीं की छात्राओं ने शिक्षक राजेश कुमार पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि शिक्षक किसी ना किसी बहाने बॉडी को गलत तरीके से टच करते है। इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं, जानकारी मिलने पर गुरुवार को गुस्साए परिजन स्कूल पहुंचे। इस दौरान टीचर ने बाहरी लड़कों को बुला लिया और परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। वहीं, पीड़ित छात्राओं को ही 10 दिनों के लिए स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया।

 

स्कूल प्रशासन के इस कदम के बाद 7 छात्राओं और कुछ छात्र ने मिलकर डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई। छात्राओं की शिकायत पर इस मामले में डीएम ने जांच टीम का गठन कर दिया है। जिला कलेक्टर ने कहा है कि मामला गंभीर है, दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पीड़ित छात्राओं ने डायल-112 पर शिकायत की। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दोषी शिक्षक पर कार्रवाई करने के बदले समझौता करवाने लगी।

 

पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो छात्राएं अपने परिजनों के साथ डीएम आवास पहुंचीं। यहां हाई वोल्टेज ड्रामा चला। फिर गांधी मैदान की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्राएं केस दर्ज कराने के लिए अड़ी रही।फिर जिला नियंत्रण कक्ष से मजिस्ट्रेट पहुंचे और छात्राओं से आवेदन लिया। इसके बाद सभी छात्राएं परिजनों के साथ घर लौट गईं।

 

गंदी-गंदी हरकत करते थे टीचर

 

पीड़ित छात्रा ने बताया कि टीचर राजेश समझाने के बहाने क्लास में ले गए। फिर पकड़कर हग करने लगे। उन्होंने कहा कि हमको टाइम दो, गंदी-गंदी हरकत करते थे। आई लव यू बोलते थे। साथ में घूमने के लिए कहते थे।आज हम लोगों उनके खिलाफ खड़े हुए तो वो प्रिंसिपल मैम से मिलकर 5 लड़कियों को 10 दिनों के लिए सस्पेंड करवा दिए।

 

डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया

 

पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। डीएम ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है। शिक्षक के खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं वो काफी गंभीर है।उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जांच कमेटी में तीन महिला पदाधिकारी अभिलाषा सिन्हा, आभा प्रसाद और पूनम कुमारी को रखा गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!