MuzaffarpurPatna

मानवता शर्मसार:एसकेएमसीएच में नवजात के शव को कुत्ता ने नोच कर खाया

पटना।मुजफ्फरपुर से शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जिसे देख रूह कांप जाए। दरअसल, एसकेएमसीएच के कैंपस में सोमवार की सुबह 10 बजे एक कुत्ता नवजात के शव काे नाेंच-नाेंच कर खाता दिखा। कुछ देर बाद शव को खींच कर ले भी गया। कुत्ता घंटाें शव काे नाेंचता रहा, लेकिन अस्पताल प्रबंधन या पुलिस की तरफ से काेई पहल नहीं हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शव खाता रहा…. लोग तमाशबीन बने रहे

 

सुबह 10 बजे कुछ लोगों ने कुत्ते को शव नोचते देखा। इस घटना का कुछ लाेग वीडियाे बनाते रहे। यहां तक कि अस्पताल के गार्ड भी तमाशबीन बने रहे। प्रबंधन के अनुसार उन्हें शाम में इसकी सूचना मिली। हालांकि, तब तक कुत्ता शव लेकर जा चुका था। प्रभारी अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि एसकेएमसीएच परिसर में नवजात का शव फेंके हाेने की सूचना मिली। शव कहां से आया, इसकी जांच होगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!