Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में होली मिशन स्कुल की नई शाखा का हुआ उद्घाटन,विकास वैभव बोले बच्चों में कौशल संवर्धन हेतु उत्कृष्ट शिक्षा तथा उद्यमिता जरूरी 

दलसिंहसराय शहर के एसएच 88 किनारे बाजार समिति के पास होली मिशन स्कूल की नई शाखा का उद्घाटन किया गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में आये आईपीएस विकाश वैभव एंव अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर विद्यालय का उद्घाटन किया.इस दौरान आये अतिथियों का स्वागत मिथिला विधिविधान से किया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अपने सम्बोधन में आईपीएस विकाश वैभव ने बिहार के गौरव शाली इतिहास के बारे में बताया एंव अपने मुहीम लेटस इंस्पाय बिहार के संदेश को साझा करते हुए कहा कि बच्चों में कौशल संवर्धन हेतु उत्कृष्ट शिक्षा तथा उद्यमिता जरूरी है ताकि आगे चल कर छात्र लोगों को रोजगार दे सके. उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण में योगदान करेंगे.इसलिए बच्चो को बेहतर शिक्षा दिया जाना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान गायक सुप्रिया कुमारी ने अपने मधुर स्वर में समा बाँधी तो चारो ओर तालियों कि गर्गराहट से गूंज उठा.

 

वही स्कूली बच्चो ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया.मौके पर जिला पार्षद सदस्य सुनीता शर्मा, विद्यालय के प्रिंसिपल अमृत रंजन,निर्देशक धर्मश रंजन,सचिव विभा कुमारी,डॉ.एस के अहमद,डॉ.अनिल कुमार, डॉ.प्रमोद कुमार,ए.के.वर्मा,शंकर मिश्रा,मो.फिरोज,के.के.वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!