Patna

फतुहा प्रखंड प्रमुख ने दिया इस्तीफा:श्रुति श्री बोलीं- अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद पद पर बने रहना..

पटना।फतुहा प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एसडीएम गुंजन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा है। 2 जनवरी को श्रुति श्री के खिलाफ उप प्रमुख ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था।उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद से प्रमुख पद पर बने रहना उचित नहीं समझती हैं। विपक्ष साजिश कर रही है। पंचायत समिति सदस्यों की खरीद-फरोख्त में लगी हुई है। जिसका पुख्ता प्रमाण हमारे पास है। इसकी शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी से भी की गई है। हमलोग कोर्ट भी जा सकते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

फतुहा प्रखंड में 18 पंचायत समिति सदस्य हैं। हालांकि श्रुति श्री 9 सदस्यों का समर्थन का दावा कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उप प्रमुख रजनीश कुमार ने 13 पंचायत समितियों के समर्थन की सूची बीडीओ को सौंपा है। इस संबंध में बीडीओ का कहना है कि जल्द ही उच्च अधिकारियों से मिलकर तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!