DalsinghsaraiSamastipur

electric scooter;मंत्री आलोक मेहता ने टीवीएस की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब का किया अनावरण 

दलसिंहसराय!technology;electric scooter icube! शहर के राष्ट्रीय उच्च पथ स्थित टीवीएस मोटर के अधिकृत विक्रेता शकुंतला टीवीएस में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा गन्ना उद्योग मंत्री आलोक मेहता ने टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter icube)का विधिवत रूप से अनावरण किया.श्री मेहता ने मीडिया को बताया कि हमारी सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों पे भी काम कर रही है जैसे फेम थ्री स्कीम लागू करने की तैयारी जोरों से चल रहीं है जिस से सस्ते हो सकते हैं इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताते चले की कंपनी ने इस स्कूटर को 2012 ऑटो एक्सपो में पहली बार पेश किया था.इस स्कूटर की ऑन-रोड प्राइस 1.55 लाख रुपए है. स्कूटर के लॉन्चिंग इवेंट पर शकुंतला टीवीएस के प्रबंधक राज दीपक ने कहा कि टीवीएस मोटर सभी इनोवेशन ग्राहकों को ध्यान में रखकर करती है.हमारा फोकस देश के ‘ग्रीन और कनेक्टेड’ यूथ पर है.हम अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ सर्विस प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक एडवांस ड्राइवट्रेन और नेक्स्ट जनरेशन टीवीएस स्मार्टएक्सकनेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है.इसमें स्मार्टएक्सकनेक्ट कनेक्टेड टेक,एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैम्प और टेललैम्प दिए हैं.मौके पर शोरूम के सीनियर मैनेजर राज शेखर,शुभम कुमार,रमेश सिंह,नंद किशोर महतो,सुनील केजरीवाल,अजीत राजा पोद्दार,लाल बाबू सिंह, शंभू नाथ राय,धर्मेंद्र,जसीम,नौशाद, एजाजुल रहमान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!