Patna

पटना मे नशे में धुत्त होकर प्रेमिका के घर पहुंचा आशिक:बड़ी बहन से की छेड़खानी,सिर भी फोड़ा

पटना.नशे की हालत में प्रेमी देर रात प्रेमिका के घर मे घूस गया। नशे की हालत में प्रेमिका के बड़ी बहन के कमरे में घूस कर प्रेमिका से मिलने के लिए जिद पर अड़ गया और प्रेमिका के बहन से ही छेड़खानी कर बैठा।लेकिन तब तक पुलिस पहुंच गई और प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बुद्धा कालोनी थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद के मुताबिक देर रात नशे की हालत युवक घर में घूस कर छेड़खानी कर रहा था, लेकिन शोर मचाने पर मकान मालिक जग गए और विरोध करने पर आशिक ने मकान मलिक का सिर फोड़ दिया। इस दौरान ही पुलिस मौके पहुंच गई और युवक को गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपी को किया अरेस्ट

 

गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में बताया कि प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था लेकिन, गलती से उसके बड़ी बहन के कमरे में चला गया। प्रेमिका समेत बड़ी बहन शोर मचाने लगी और मकान मालिक बीच मे आ गया और हंगामे के दौरान पुलिस पहुंच गई। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज कर आगे की करवाई की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!