Patna

प्रेम प्रसंग में बेटी ने की शादी तो नाराज पिता और भाई ने उठाया खौफनाक कदम,बेटी..दामाद और नातिन को मारी गोली..तीनों की मौत

पटना।भागलपुर के नवगछिया में एक पिता ने अपनी विवाहित बेटी, दामाद और नातिन की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद विवाहिता के पिता और भाई फरार हो गए। मामला नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के नागतोलिया गांव का है।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले प्रेम प्रसंग में शादी की थी। इस शादी से नाराज पिता और भाई ने अपनी बेटी के सीने, दामाद को सिर में गोली मारी। आरोपी ने डेढ़ साल की नातिन की आंख के नीचे गोली मार दी। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

बीमार मां को देखने आए थे दोनों

 

मृतक के बड़े भाई केदार नाथ सिंह ने बताया कि 2021 में दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उसके बाद से दोनों सही सलामत रहते थे। पिछले एक माह से मृतक चंदन की मां बीमार है और पिता भी अस्वस्थ हैं। मां को देखने दोनों आए थे। इसी दौरान लड़की के पिता पप्पू सिंह स्वर्गीय महेश्वर सिंह के मकान में काम कर रहे थे। बेटी-दामाद को देखते ही उन्होंने रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद लड़की के भाई धीरज कुमार पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी।

 

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू

 

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। लड़की की शादी से परिजन नाराज थे। इसलिए बेटी-दामाद और नातिन की गोली मार हत्या कर दी। एफएसएल की टीम बुलाई गई है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!