Dalsinghsarai

दलसिंहसराय;कलयुगी पुत्र ने अपनी पुत्री के साथ मिलकर मां को मार डाला,हत्या कर शव को बड़े बक्से में रखा…

दलसिंहसराय के विद्यापतिनगर के हरपुर बोचहा पंचायत के वार्ड 3 पैठान टोल में पुत्र ने अपनी मां की गला काट कर हत्या कर दी. घटना सोमवार दोपहर की है. मृतका की पहचान मंसूर खां की पत्नी जुबैदा खातून के रूप में की गई है. आरोपी पुत्र का नाम मंजूर खां है. घटना की जानकारी मृतका के पति मंसूर खां को संध्या में मिली.घटना की सूचना पर थाने के एसएचओ फिरोज आलम पुलिस बल के साथ मृतका के घर पहुंचे. साथ ही डीएसपी नजीब अनबर ने पहुंच कर पूछताछ की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पति मंसूर खां ने बताया कि वह सोमवार की सुबह खेत में पटवन करने गया था. पत्नी जुबैदा खातून ने नाश्ता कराया था. शाम में घर लौटे तब पोती ने बताया कि दादी घर में नहीं है. तब काफी खोजबीन के बाद घर में रखे तीन के बड़े बक्से में पत्नी की लाश मिली.

 

 

मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र मंजूर खां ने दो पुत्री के साथ मिलकर पत्नी जुबैदा खातून की हत्या का दी है. फिर शव को धर के बक्से में रखकर छुपा दिया था. पति मंसूर खां ने यह भी बताया कि उसके पुत्र व दोनों पोतियां मृतका के साथ हमेशा मारपीट किया करते थे. बताया कि पोती नजराना खातून नाजायज रास्ते पर चल पड़ी थी. दो माह पहले प्रेमी के पास भाग गई थी. इसे लेकर उसकी दादी हमेशा उसे समझाती थी. हत्या की वारदात की पहेली को समझते तेज तर्रार पुलिस अधिकारी को देर नहीं लगी.

 

फिर भी सही हत्यारे को सामने लाने के लिए उन्होंने एफएलसी टीम से घटना का उद्भेदन कराये जाने की बात कही. घर के आरोपी पुत्र व दोनों पोत्री नजराना खातून व सोनी खातून को घर में ही कैद कर फिलवक्त पुलिस अभिरक्षा में रखकर जांच-पड़ताल की जा रही है. मृतका के शव को समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम में भेजा गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!