DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय;उजियारपुर थानाध्यक्ष को SP ने किया लाइन हाजिर,शराब माफियाओं के साथ मिलीभगत सहित कई आरोप

दलसिंहसराय।अनुमंडल के उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार को एसपी विनय तिवारी ने लाइन क्लोज कर दिया है। उनकी जगह पर उजियारपुर के अपर थानायक्ष को तत्काल थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पर एक प्राइवेट व्यक्ति से थाना पर कार्य कराने का आरोप था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

स्थानीय लोगों का आरोप था की उक्त प्राइवेट कर्मी का शराब माफियाओं के साथ भी साठगांठ है। जिससे वह मोटी रकम की वसूली भी करता था। एसपी विनय तिवारी को जब इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से इसकी जांच कराई तो मामला सत्य पाया गया।जिसके बाद उन्हे लाइन हाजिर किया गया।वही उक्त निजी कर्मी पर भी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का आरोप है की उक्त प्राइवेट कंप्यूटर कर्मी लोगों से प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए भी पैसों की वसूली करता था। इन सारे मामलों की जानकारी उजियारपुर थानाध्यक्ष को पहले से थी। उजियारपुर थाना अध्यक्ष के लाइन हाजिर होने के बाद पुलिस कर्मियों में हलचल तेज हो गई है। कुछ अन्य थानाध्यक्ष भी निजी कर्मी को गुप्त तौर पर रखे हुए हैं जो उनके लेन-देन को डील करता है। कुछ अन्य थानाध्यक्ष भी एसपी के रडार पर हैं। कुछ थाना प्रभारियों को इधर-उधर किया जा सकता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!