Samastipur

दलसिंहसराय:क्रिकेट कप टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच लालू इलेवन पगड़ा ने 73 रनों से जीत पहुंची सेमीफाइनल में

दलसिंहसराय।स्थानीय बाजार समिति के प्रांगण में चल रहे राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 3 का दूसरा क्वार्टर फाइनल लालू इलेवन रामपुर पगड़ा और विकास इलेवन समस्तीपुर के बीच खेला गया.मैच में टॉस लालू इलेवन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हूए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 9 विकेट के नुकसान पर 192 रन का स्कोर किया. टीम के बल्लेबाजों में कुणाल मणि ने सर्वाधिक 53, अजीत 37 और संदीप ने 24 रनों के योगदान दिया. वहीं इनके विरुद्ध गेंदबाजी में शिवम, गुड्डू और मोनू को 2-2 विकेट एवं रूपक राजपूत, आशिक और अंकेश को 1-1 विकेट की कामयाबी मिली.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जवाब में खेलते हुए विकास इलेवन ने 15.5 ओवर में 119 रनों पर ऑल आउट हो गयी.इस प्रकार से लालू इलेवन ने 73 रनों से इस मैच को जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया. लालू के बल्लेबाजों में आशिक ने 19, शिवम ने 17 और अंकेश व रूपक राजपूत ने 13-13 रन बनाए.जबकि इनके विरुद्ध घातक गेंदबाजी करते हुए भज्जी ने 5 विकेट लिए, वहीं सोनू को 2 एवं रोहन, सोनू और कुणाल मणि ने 1-1 विकेट हासिल किया.इस मैच के बेस्ट प्लेयर भज्जी को घोषित किया गया।

 

जिन्हें आज के अतिथि रूपक कौशल द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मैच के दौरान अम्पायर के रूप में नफीस हैदर और पंकज कुमार थे.स्कोरिंग का कार्य रूपक ऋषभ और समीर रोशन ने किया.वहीं शशि सिंह और, मोहम्मद राजन की कॉमेंट्री ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.मौके पर टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष विनय कुमार, नवनीत कुमार, रितेश पटेल, सितारा, कुंदन, अनीश, नीरज सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!