DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय;एकदिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन, मनीष और प्रभास व आंचल,वैष्णवी बनी विजेता

दलसिंहसराय प्रखंड के भटगामा स्थित शिक्षा विहार के प्रांगण में एक दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.जिसमें मुख्य अतिथि शिक्षाविद दिलीप कुमार चौधरी ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को खेल से मिले अनुशासन के बारे में विस्तार से बताया.खेल शुरू होने से आये अतिथियों ने सभी बच्चों से परिचय प्राप्त किया तथा राष्ट्रगान कर खेल को आरंभ करवाया.बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए लड़कों के ग्रुप में मनीष और प्रभास विजेता बने वहीं लड़कियों के ग्रुप में आंचल कुमारी और वैष्णवी मिश्रा विजेता बनी.

 

 

चयनित खिलाड़ियों को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया.संस्थान के निदेशक सुशांत चंद्र मिश्र ने अपने सम्बोधन में बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल का योगदान के बारे में बताया.मौके पर सह निदेशक प्रीति प्रियदर्शीनी,कार्यकारी प्रबंधक मनीष सिंह,बीरेंद्र कुमार, प्रफफुल चंद्र मिश्र,विधान चंद्र मिश्र सहित संस्थान के सैकड़ो छात्र,छात्राएं मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!