Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:क्रिकेट कप टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल त्रिमूर्ति डेयरी इलेवन ने न्यू स्टार क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया

दलसिंहसराय। स्थानीय बाजार समिति के प्रांगण में चल रहे राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 3 का पहला क्वार्टर फाइनल मैच न्यू स्टार क्रिकेट क्लब और त्रिमूर्ति डेयरी इलेवन के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ रालोजद के प्रदेश महासचिव प्रशान्त कुमार पंकज, एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक शशि कुमार, अर्चना पंकज आदि अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं मैच में टॉस न्यू स्टार ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में पूरी टीम 17.2 ओवर में ऑल आउट होकर 93 रन का स्कोर किया। टीम के बंटू ने 37 रन, अश्वनी ने 14 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी करते हुए कुंदन ने 3, कलीम और मोती ने 2-2 एवं रंजीत, करण और कृष्णा ने 1-1 विकेट हासिल किया। जवाब में त्रिमूर्ति की टीम ने मात्र 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाते हुए इस मैच को 8 विकेट से जीत कर सेमिफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। टीम के अमन ने 41, हेमंत ने 33 और उदय ने 16 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में इनके विरुद्ध रवि और बादल को 1-1 विकेट की कामयाबी मिली।

 

 

इस मैच के बेस्ट प्लेयर कुंदन रॉय घोषित किये गए, जिन्हें पैक्स अध्यक्ष राजकुमार राय के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के दौरान अम्पायर के रूप में मो. चाँद और मो. नफीस हैदर थे। स्कोरिंग का कार्य रूपक ऋषभ और नीतीश कुमार ने किया। वहीं शशि सिंह और मो. राजन की कॉमेंट्री ने किया। मौके पर प्रदीप कुमार, टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष विनय कुमार, नवनीत कुमार, रितेश पटेल, लालू, सितारा, कुंदन, अनीश, नीरज सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!